फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: मवेशी चराने गए भाई-बहन की डैम में डूबने हुई मौत, SDRF की टीम ने निकाले शव, गांव में पसरा मातम

Fri, 18 Aug 2023 06:54 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा के धतुरिया गांव में मवेशी चराने खेत पर तरफ गए दो सगे भाई-बहन की डैम में डूबने से मौत हो गई। यह खबर सुनकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया। SDRF की टीम ने दोनों शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
डैम में डूबने से भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के अमरवाड़ा के धतुरिया गांव में मवेशी गांव में भाई-बहन की डैम में डूबने से मौत हो गई। दोनों खेत मवेशी चराने खेत पर गए थे। दोनों के मौत की सूचना पर पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि रामदास पिता मेहतु इनवाती (18) अपनी बहन संतोषी (12) के साथ अपने ही खेत की तरफ बने डैम के पास मवेशी चला रहे थे। तभी उनके मवेशी डैम में चले गए, उनको निकालने के चक्कर में दोनों भाई बहन पानी में घुस गए। मवेशी तो बाहर आ गए, लेकिन दलदल में फंसने से दोनों डूब गए। खेत में मौजूद रामदास की मां ने देखा कि उनके बच्चे कहीं नजर नहीं आ रहे हैं, तब वह भागती हुई डैम के किनारे पहुंची। जहां पर संतोषी की चप्पल उन्हें दिखाई दी, उसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। वहीं, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी एसडीआरएफ टीम के लेकर डैम में पहुंची। जहां कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। 

परिवार में शोक का माहौल
दरअसल, धतुरिया गांव के पास यह डैम बना है, जहां पर घटना हुई है। वहीं, घटना के बाद मृतकों के परिजनों में शोक का माहौल है। दोनों सगे भाई बहन की जल समाधि बनने की घटना ने परिवार गहरे सदमें में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें