फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Candidate List: सुबह आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया और कुछ ही घंटों बाद भाजपा की लिस्ट में आया नाम

Fri, 18 Aug 2023 06:42 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट

सार

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले की लांजी सीट से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है। चौंकाने वाली बात ये रही कि उन्होंने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। शाम को भाजपा की जारी हुई पहली लिस्ट में उनका नाम था। 
विज्ञापन
राजकुमार कर्राये ने आम आदमी पार्टी छोड़ दी है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने मध्यप्रदेश की 39 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। गुरुवार को लिस्ट जारी कर दी गई। इस लिस्ट में कुछ नामों ने चौंकाया भी है। बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा से जिसका नाम भाजपा ने तय किया है, वो लिस्ट जारी होने के कुछ घंटे पहले तक आम आदमी पार्टी का मेंबर था। 
विज्ञापन


बता दें कि लांजी (बालाघाट) से भाजपा ने राजकुमार कर्राये को टिकट दिया है, जिन्होंने गुरुवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। शाम को उन्हें भाजपा की जारी हुई पहली लिस्ट में राजकुमार का नाम आना सबको चौंका गया। हालांकि राजकुमार की घर वापसी हुई है। वे आप में जाने से पहले भाजपा में ही थे। राजकुमार ने दिसंबर में जबलपुर में आप की सदस्यता ग्रहण की थी। दो बार से टिकट की मांग कर रहे थे। बता दें कि राजकुमार आप में जिला संयुक्त सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार ने 17 अगस्त को आप से इस्तीफा देने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक ने टिकट मिलने के बाद दिया इस्तीफा
मंडला की बिछिया सीट से भाजपा ने डॉ. विजय आनंद मरावी को प्रत्याशी बनाया है। गुरुवार को ही जबलपुर मेडिकल कॉलेज में सहायक अधीक्षक पद से उन्होंने इस्तीफा दिया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले डॉ विजय आंनद मरावी राजनीति में एक नया चेहरा हैं। वे विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के सचिव भी हैं। टिकट मिलने के बाद डॉ. विजय आनन्द मरावी ने भाजपा की सदस्यता ली।   

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें