फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: दस हजार की रिश्वत लेते धराया रजिस्ट्रार कार्यालय का बाबू, लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर मांगी घूस

Mon, 17 Apr 2023 04:15 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर इंद्र कुमार साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत में बताया था कि उसका लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए एक बाबू 25 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। दस हजार रुपये लेते बाबू को गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में बाबू को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में दस हजार रुपये की रिश्वत लेते एक बाबू को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। रजिस्ट्रार कार्यालय का ये मामला है। बाबू ने लाइसेंस रिन्यू कराने के काम के बदले ये रकम मांगी थी। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


बता दें कि छिंदवाड़ा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय में सर्विस प्रोवाइडर इंद्र कुमार साहू ने लोकायुक्त से की शिकायत में बताया था कि उसका लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए एक बाबू 25 हजार रुपयों की मांग कर रहा है। लोकायुक्त ने शिकायत की पुष्टि की, फिर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ने का ट्रैप तैयार किया। योजना अनुसार इंद्र कुमार साहू को दस हजार रुपये लेकर रजिस्टार कार्यालय में पदस्थ बाबू देवी प्रसाद व्यासबंसी के पास भेजा। 

पंजीयक कार्यालय में बाबू देवी प्रसाद व्यास बंसी ने जैसे ही इंद्र कुमार से दस हजार रुपये लिए, लोकायुक्त की टीम ने उसे धरदबोचा। हालांकि कार्रवाई के बाद में मुचलके पर उसे रिहा भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें