फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छतरपुर के रिहाइशी इलाके में आ गया बाघ, हाथियों की टीम कर रही है सर्चिंग

Tue, 28 Mar 2023 09:26 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर की सीमा पर स्थित खेतों में बाघ की लोकेशन मिलने से दहशत का माहौल है। पन्ना टाइगर रिजर्व से दो हाथियों को बुलवाकर सर्चिंग की जा रही है।  
 
विज्ञापन
छतरपुर में बाघ की तलाश करते हाथी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के चंद्रनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत रनगवां गांव के पास खेतों में बाघ दिखने का मामला सामने आया है। इसके बाद पन्ना टाइगर रिजर्व और छतरपुर जिले की वन विभाग की टीम ने हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


दरअसल, चन्द्रनगर वन परिक्षेत्र के रनगवां के खेतों के पास ग्रामीणों ने बाघ को टहलते देखा। इससे किसानों और ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। मामले की जानकारी लगने पर पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम दो हाथियों की मदद से बाघ की सर्चिंग कर रही है। वन विभाग की टीम लोगों को सतर्क रहने एवं बाहर न निकलने की समझाइश दे रही है।

बताया जा रहा है कि गांव के पास ही पहाड़ी है। उसकी झाड़ियों में बाघ आंख-मिचौली कर रहा है। वन विभाग के मना करने के बावजूद भी बड़ी संख्या में ग्रामीण बाघ को देखने के लिए जमा हुए हैं। ऐसे में किसी भी हादसे की आशंका बनी हुई है। हाथियों के जरिए पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम सर्चिंग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें