फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में अगले दो दिन बढ़ेगी गर्मी, इसके बाद फिर आएगा बारिश का दौर

Mon, 27 Mar 2023 02:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Madhya Pradesh Weather News Today : अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान फिर उछाल भरेगा। अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि संभावित है। इसके बाद फिर मौसम करवट लेगा। बारिश का एक दौर फिर आने की संभावना है। 
विज्ञापन
मौसम की रिपोर्ट - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
मध्यप्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान फिर उछाल भरेगा। अगले 48 घंटों में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि संभावित है। यानी दो दिन गर्मी बढ़ेगी। इसके बाद फिर मौसम करवट लेगा। बारिश का एक दौर फिर आने की संभावना है। मार्च अंत में कई इलाकों में पानी गिर सकता है। जानकारों की मानें तो नया पश्चिमी विक्षोभ  30 व 31 मार्च को मजबूत होगा, इस दौरान ग्वालियर-चंबल संभाग के जिलों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

मध्यप्रदेश के बड़े शहरों का हाल
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
इंदौर 32.8 17
भोपाल 35 16.4
जबलपुर 35 18.3
ग्वालियर 33.1 17.4
*आंकड़े डिग्री सेल्सियस में
विज्ञापन


मौसम केंद्र की रिपोर्ट कहती है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सागर, रीवा, शहडोल एवं जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। नागोद में 4, मलाजखंड, बैहर, केओलारी में 2, वारासिवनी, बिरसिंहपुर, सीधी, सतना, रामपुर, नारायणगंज, पुष्पराजगढ़, बक्सवाहा, अमानगंज, मटियारी, सेमरिया, परसवाड़ा, नईगढ़ी, कोतमा, अनूपपुर, देवसर, अमरकंटक, अमरपुर, घंसौर, कुसमी में 1 सेमी तक पानी गिरा है। अधिकतम तापमान शहडोल संभाग के जिलों में काफी गिरे। राजगढ़ में प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान कह रहा है कि रीवा संभाग के जिलों में तथा दतिया, ग्वालियर, पन्ना, अनूपपुर, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट जिलों में वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें गिर सकती हैं। 
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तमिलनाडु से पूर्वी मध्य प्रदेश से होते हुए दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस ट्रफ लाइन के असर से मिल रही नमी के कारण पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा हो रही है। वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। 29 मार्च का एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। उसके असर से 30-31 मार्च को ग्वालियर, चंबल, भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें