फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pandit Dhirendra Shastri: डॉक्टर ने निकाला बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का पर्चा, कर दिया यह बड़ा खुलासा

Thu, 18 Jul 2024 03:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अपने पर्चे को लेकर मशहूर बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक डॉक्टर ने पर्चा निकाल दिया। जिसमें डॉक्टर ने बाबा को लेकर कई खुलासे किए हैं। डॉक्टर का कहना है कि बाबा के बाल झड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम सरकार के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अक्सर चर्चा में रहते हैं। वे लोगों को पर्ची निकालकर उनकी समस्याएं बताते हैं। हाल ही में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उद्योगपित मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के आशीर्वाद समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान उनके कई फोटो और वीडियो वायरल हुए। जिन्हें देखकर मुंबई के हेयर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. अशोक सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पर्ची निकाली है। जिसमें डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को उनके बालों को लेकर सलाह दी है। आइए, जानते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि डॉ. सिन्हा ने वीडियो के जरिए पंडित शास्त्री को ही सलाह दे डाली।  

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी करने वाले डॉ. अशोक सिन्हा का मुंबई में एडोन हेयर क्लीनिक है। वीडियो के जरिए उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को गंजेपन से बचने की सलाह दी हैं। वीडियो में डॉक्टर ने कहा- ये हैं बाघेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री। ये दुनियाभर की पर्ची निकालते हैं लेकिन, आज मैंने इनकी पर्ची निकली है। इस पर्ची के अनुसार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सिर के क्राउन एरिया में थर्ड लेवल का थिनिंग, फ्रंट और मिड स्कल एरिया में सेकंड लेवल का थिनिंग और दोनों एंगल में बाल्डनेस है। यह जेनिटिक कारण से है। डॉक्टर ने आगे कहा कि बाबा कृष्ण शास्त्री के मिड स्कल से पता चलता है कि वे रात में देर से सोते हैं, समय पर खाना नहीं खाते, मिठाई ज्यादा और प्रोटीन कम खाते हैं।

रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना,
डॉक्टर सिन्हा द्वारा निकाली गई पर्ची में बाबा धीरेंद्र शास्त्री को उपचार भी बताया गया है। डॉक्टर का कहना है कि टॉपिकल सॉल्यूशन, मिनोक्सिडिल फिनास्टेराइड से बाबा के के क्राउन को कवर किया जा सकेगा और बाकी हेयर प्रॉब्लम को भी दूर किया जा सकेगा। उन्हें मल्टी विटामिन लेना चाहिए। बाबा धीरेंद्र शास्त्री को रात आठ बजे खाना, दस बजे सोना, मिठाई कम और प्रोटीन वाली चीजें ज्यादा खानी चाहिए। अगर, वे दवाई नहीं लेना चाहते तो पीआरपी जरूर कराएं।
विज्ञापन


बाबा के सिर पर दो तरह के बाल
डॉक्टर की पर्ची के अनुसार बाबा धीरेंद्र शास्त्री के सिर पर मोटा और पतले दोनों तरह के बाल हैं। पतला बाल गिरता है, लेकिन वह नजर नहीं आता है। इससे बिना हेयर लॉस के उनकी डेंसिटी कम होती जा रही है। आखिर में डॉक्टर कहते हैं कि यह वीडियों एजुकेशन के एजुकेशन परपज के लिए बनाया गया है।    

क्या सच में गंजे हो रहा पंडित धीरेंद्र शास्त्री? 
डॉक्टर सिन्हा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वालों को लेकर जो खुलासा किया उसने सबको चौंका दिया है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या धीरेंद्र शास्त्री सच में गंजे हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक इसे लेकर उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें