फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur: शराब पीते समय शराबी नमक की जगह चाटता रहा चूहामार, तबीयत बिगड़ी तो पहुंचा अस्पताल

Sun, 05 Jun 2022 09:55 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में एक युवक शराब पीते समय चूहामार जहर नमक समझकर चाटता रहा। जहर के सेवन से अचानक शराबी की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती शराबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां एक शराबी शराब के नशे में चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर चाटता रहा, जब अचानक शराब पीते-पीते युवक की हालत बिगड़ी तो घर वालों ने उसे देखा, जिसके बाद उन्हें जानकारी लगी कि युवक चखने के साथ चूहामार जहर नमक समझकर चाट रहा था, आनन-फानन में परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन


घटना छतरपुर जिले के रामगढ़ की है, यहां का 22 वर्षीय पुष्पेंद्र रैकवार शराब पीने का आदि है। युवक के परिजनों ने बताया कि युवक शराब का सेवन करते समय नमकीन और सलाद खा रहा था, इसी दौरान उसने चूहामार जहर को सेंधा नमक समझकर नमकीन और सलाद में मिला लिया, वह हर पैग के साथ नमक समझकर चूहामार जहर चाटता रहा। जब जहर की ज्यादा मात्रा शरीर में पहुंची तो उसे उल्टियां होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल इलाज के बाद उसे निगरानी में रखा गया है। घटना से सबक लेते हुए युवक ने आगे कभी शराब न पीने की बात कही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें