फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News : पत्नी से अवैध संबंध के शक में बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 04 Jun 2022 07:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में शुक्रवार रात एक बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अवैध संबंध के शक में पिता की हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में शुक्रवार रात एक बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। आरोपी को पिता पर पत्नी से अवैध संबंध का शक था। पिता की हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव की है। आरोपी राकेश अहिरवार बेरोजगार था। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। राकेश काफी समय से पिता से व्यवसाय शुरू करने के लिए पैसों की मांग कर रहा था, लेकिन उसे पिता से पैसे नहीं मिल रहे थे। पैसों की बात को लेकर भी पिता-पुत्र में विवाद चल रहा था।

छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने बताया कि राकेश अहिरवार बेरोजगार था। साथ ही उसे इस बात का भी शक था कि उसकी बीवी के उसके पिता से नाजायज संबंध हैं। इसके चलते बीती रात आरोपी ने पिता को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें