फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की कच्ची शराब नष्ट की, विक्रेताओं के खिलाफ मामले दर्ज

Sun, 10 Sep 2023 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में आबकारी विभाग ने लाखों रुपये की कच्ची शराब नष्ट की। हरपालपुर के सरसेड़ चिरवारी और देवथा में दो लाख की कच्ची शराब नष्ट की गई। नशे के विरूद्ध आबकारी टीम की कार्रवाई जारी है। अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
लाखों रुपये की कच्ची शराब नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में शराब माफिया भी अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। चुनाव आते ही शराब की खपत अधिक बढ़ जाती है और आचार संहिता लगते ही शराब बिक्री पर कड़ी निगरानी शुरू हो जाती है। इसलिए शराब बनाने वाले अभी से अवैध शराब बनाकर स्टॉक करने में लगे हुए हैं। शराब का स्टॉक करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने ऐसे ही एक ठिकाने पर छापा मारा है, जहां शराब के जखीरे को बार-बार नष्ट करने के बाद जाखीरों को मिट्टी में मिलाने की कार्रवाई की गई है। बावजूद इसके कुछ समय बाद वही स्थिति निर्मित हो जाती है। जब्त की गई शराब की कीमत दो लाख 25 हजार रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
 
आबकारी विभाग ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन द्वारा संचालित नशा मुक्ति अभियान के तहत आबकारी विभाग पुलिस द्वारा सयुक्त टीम द्वारा अलग-अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। विभाग ने तकरीबन दो लाख 25 हजार रुपये की अवैध शराब बरामद कर उसे नष्ट कर दिया। वहीं, अब आबकारी पुलिस ने पूरे मामले में तीन प्रकरण दर्ज किए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर संदीप जीआर जिला अधिकारी आबकारी भीमराव वैध के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक राजेन्द्र बिलवारा थाना हरपालपुर पुलिस बल की सयुक्त टीम ने सरसेड़ स्थित कबूतरों के डेरे पर दबिश दी। तलाशी लेने पर दो हजार किलो महुआ लाहन और मंदिरा निर्माण की कच्ची सामग्री को मौके पर नष्ट किया, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक है।

आबकारी पुलिस टीम ने इमलिया, मवइया, देवथा आदि गांव में दबिश दी, जिसमें आबकारी अधिनियम के अंतर्गत तीन प्रकरण पंजीबद्ध करने की कार्रवाई और 18 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, दो हजार किलोग्राम लाहन जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत 22 लाख 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें