फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: पिता की संपत्ति को लेकर दो भाइयों में विवाद, सरेराह चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल

Fri, 06 May 2022 03:35 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में सरेराह दो भाई पिता की संपत्ति को लेकर हाथापाई पर उतर आए। बीच सड़क ही दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सरेराह मारपीट करते दोनों पक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में सरेराह दो पक्ष एक दूसरे से मार-पीट करने लगे, हाथापाई के साथ ही बीच सड़क ही एक दूसरे पर लाठी डंडे चला दिए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के टटम गांव का है। वायरल वीडियो इसी जगह का है, वीडियो में 3 लोग एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं मारपीट की वजह जमीनी विवाद बताई जा रही है।

मामले में फरियादी वैभव यादव ने बताया कि वह अपने गांव डुमरा गया हुआ था, जहां रहने वाले जालिम सिंह यादव ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चार साल पहले उसने माता-पिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था, जिसके चलते अब वह छतरपुर में किराए के मकान में रहता है। घर आने पर जालिम सिंह उससे कहता है कि यहां क्यों आए, पीड़ित ने जालिम सिंह पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मारपीट के बाद दोनों पक्षों के लोग महाराजपुर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महाराजपुर थाना प्रभारी नितिन पाल के अनुसार वायरल वीडियो में दोनों भाई हैं, जिनमें पिता की संपत्ति को लेकर विवाद हुआ था। दोनों  की तरफ से शिकायत की गई है, पुलिस ने IPC की धारा 323,294,506 B के तहत दोनों पक्षों पर काउंटर केस दर्ज कर लिया है मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें