फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: स्कूल से घर जाते समय छात्र के अपहरण का प्रयास, पीछा करने पर अपहरणकर्ता छोड़कर भागे

Thu, 10 Oct 2024 08:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुुर

सार

स्कूल से घर जाते समय एक छात्र के अपहरण का प्रयास करने का मामला सामने आया है। वहीं, अपहरण के प्रयास करने के ही दौरान अपहरणकर्ता का पीछा करने पर वह छात्र को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में बुधवार शाम स्कूल से घर जाते समय एक छात्र का अपहरण करने की कोशिश की गई। घटना को अंजाम देकर अपहरणकर्ता छात्र को ले जा रहे थे। तभी कुछ लोगों के पीछा करने पर अपहरणकर्ताओं ने छात्र को रास्ते में छोड़ दिया और भाग गए। सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम करीब पांच बजे छात्र सरवर खान स्कूल से छुट्टी होने के बाद साइकिल से घर जा रहा था। तभी पुलिस लाइन तिराहा के पास स्कॉर्पियो वाहन से आए नकाबपोश बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया। छात्र के चिल्लाने पर बाइक सवारों ने अपहरणकर्ताओं का पीछा किया, जिससे अपहरणकर्ता छात्र को पन्ना नाका पर छोड़कर भाग गए।

इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 137 (2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, एसपी अगम जैन ने बताया कि पुलिस टीम तस्दीक कर रही है। बालक से भी पूछताछ जारी है, उसके आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें