युवक की नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- फोटो : अमर उजाला
छतरपुर जिले की महाराजपुर थाना पुलिस ने युवक की नृशंस हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने युवक की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया था। जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुका था।
पुलिस के मुताबिक मामला डेढ़ साल पहले का है। तभी से फरार आरोपी राहुल राकेश चौरसिया उम्र 23 साल निवासी महाराजपुर एवं आरोपी खुब्बी उर्फ खूबचंद पिता मोहन पाल उम्र 28 साल निवासी महाराजपुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
बता दें कि घटना 20 जुलाई 20 की है। राजनगर रोड पर नाऊ के पहाडिया के पास ग्राम पुतरी रोड के किनारे प्लाास्टिक की बोरी में एक लाश पड़ी मिली। उस बोरी में लाश का सिर नहीं था। जहां बेरहमी से सिर काटकर लाश को बोरी में भरकर यहां फेंका गया था तो वहीं सिर अलग जगह फेंका गया था।
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया था। जिसका खुलासा कर मामले में एक आरोपी महेश चौरसिया को पहले ही जेल भेज दिया गया था, दो अन्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। आज दोनों शेष आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों द्वारा साथी महेश चौरसिया के साथ मिलकर महेश चौरसिया के कुआं पर मृतक बाबू उर्फ चौरंगा उर्फ चंद्रशेखर चौरसिया निवासी महोबा की हत्या करने की बात कही। जिन्हें शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपी राहुल चौरसिया के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे का बका एवं आरोपी खुब्बी पाल के पास से मृतक की मोटरसाइकिल जब्त की गई है।