युवती कुएं में कूदी, डूबने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक घटना अलीपुरा थाना क्षेत्र के चिरवारी गांव की है। 21 वर्षीय नीलम पिता रामभरोसे विश्वकर्मा सुबह घर से निकली थी, काफी देर तक न लौटने पर परिजनों ने तलाश की। पता चला कि वह कुएं में कूद गई है। जिसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी गई।
आलीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्पश्चात ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए नोगांव अस्पताल भेजा है। मामले में संदेह होने पर पुलिस आत्महत्या के कारणों सहित अन्य बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।