फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: किराना दुकान में बिक रहा था खुला पेट्रोल, आग लगी तो जल कर खाक हो गया सारा सामान

Sun, 23 Jan 2022 07:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा में एक किराना दुकान में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में दुकान में रखा करीब 3 से 4 लाख का सामान जलकर खाक हो गया है। हादसा इतना भीषण था कि घर में रखे गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
छतरपुर: किराना दुकान में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले में एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम निवाड़ी का है, जहां ब्रजकिशोर चौरसिया की किराना दुकान में भीषण आग लग गई और दुकान का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आगजनी की घटना में किराना दुकानदार को लाखों का नुकसान हुआ है। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दुकान संचालक किराने की दुकान में खुला पेट्रोल बेचा करता था, जिसके चलते आग लग गई और भीषण हादसा हो गया। आग इतनी विकराल थी कि दुकानदार के घर में रखे गैस सिलेंडर में भी ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने से एक तेज धमाका हुआ, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोग अपना घर छोड़कर बाहर निकल आए।  घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़ीमलहरा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य करने में जुटी और स्थिति को काबू में किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर बिग्रेड की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद थी, करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हादसे में दुकान में रखा करीब 3 से 4 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें