फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चलाई गोली, एक की मौत, दो घायल

Wed, 01 Jun 2022 12:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले के पिड़पा गांव में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना हुई हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना इलाके के पिड़पा गांव में पुरानी रंजिश के चलते गोलीबारी की घटना हुई हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिड़पा गांव के राणा सिंह ठाकुर का यादव परिवार से पुराना विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद के चलते राणा सिंह ने सोमवार की रात अपने साथियों के साथ रामसहाय यादव के घर पहुंचकर गोलीबारी कर दी। गोलीबारी में कटु पिता दुर्गा प्रसाद यादव की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि गोपाल पिता रामसहाय यादव (उम्र 25वर्ष), सचिन यादव पिता रामसहाय यादव (उम्र 18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। वहीं, घटना में आरोपियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर हत्या के केस में झूठा फंसाए जाने की शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें