फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhatarpur News: दूध बेचने जा रहे युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, जमीन विवाद बताई जा रही है वजह

Thu, 06 Jan 2022 07:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में दूध बेचने घर से निकले युवक की कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। मृतक के पिता का दावा है कि जमीन विवाद के चलते गांव के ही तीन लोगों ने उसके बेटे की हत्या की है। 
विज्ञापन
छतरपुर में दूध बेचने निकले युवक की हत्या। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के बमनौरा थाना क्षेत्र में दूध बेचने निकले एक युवक की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। मृतक के पिता का आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने जमीन के विवाद के चलते उसके बेटे की हत्या की है। 
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार बालचंद्र पिता आशाराम यादव (35) निवासी कच्छयाखेरा थाना शाहगढ जिला सागर का शव हलावनी स्थित हरपुरा नाले के पास मिला है। घटना गुरुवार सुबह 8 बजे के करीब की बताई जा रही है। मृतक के पिता आशाराम यादव ने पुलिस को बताया कि बालचंद्र सुबह सवा 7 बजे के आसपास रोज की तरह दूध बेचने घर से निकला था। आधे घंटे बाद हलावनी स्थित हरपुरा नाले के पास हेमराज लोधी के खेत में वह घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी के घाव थे। खून बह रहा था। बालचंद्र यादव को घायल अवस्था में घुवारा अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बड़ा मलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रैफर कर दिया। बड़ा मलहरा अस्पताल में डॉक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता आशाराम ने गांव के ही लखन यादव, हरगोविंद यादव व छोटे यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों से जमीनी विवाद चल रहा है। घटना की खबर लगते ही एसडीओपी राजाराम साहू अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घटना की नामजद रिपोर्ट पर पुलिस ने 3 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें