फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: बीएड परीक्षा में पकड़े गए 4 मुन्नाभाई, असली परीक्षार्थियों की जगह दे रहे थे पेपर, पुलिस के हवाले किया

Sat, 28 Nov 2026 06:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की B.Ed परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थियों की जगह पेपर देने पहुंचे चार लोग पकड़े गए। उड़नदस्ते ने फोटो और चेहरे का मिलान कर फर्जीवाड़ा पकड़ा। इनमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं।
विज्ञापन
बी.एड. की परीक्षा देते पकड़े गए चार मुन्नाभाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएड की परीक्षा के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां मूल परीक्षार्थियों की जगह दूसरे लोगों को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। उड़नदस्ता टीम ने जांच के दौरान ऐसे चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ लिया। इनमें तीन युवक और एक युवती शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की शिकायत पर चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इन दिनों बीएड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी दौरान उड़नदस्ता टीम ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और उनकी पहचान का मिलान किया। जांच के दौरान चार परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में लगे फोटो और परीक्षा दे रहे लोगों के चेहरे में अंतर मिला। इसके बाद टीम ने उनसे पूछताछ की तो उनके दूसरे परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: एमपी: प्रदेश में एक लाख से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए चारों लोगों में तीन युवक और एक युवती शामिल हैं। परीक्षा समिति ने कार्रवाई करते हुए चारों को सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि वे किन मूल परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने पहुंचे थे और इस फर्जीवाड़े में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें