फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: सात साल के बच्चे के हाथ में फटा पटाखा, हाथ-आंख में गंभीर चोट, लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

Wed, 13 Apr 2022 12:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर में सात वर्षीय बच्चा पटाखा फटने से गंभीर घायल हो गया। सड़क पर कहीं से उसे पटाखा मिला था, जिससे वो खेल रहा था तभी पटाखा फट गया। बच्चे के हाथ-आंख में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में इलाज जारी है। 
विज्ञापन
बच्चे को जिला अस्पताल लाए परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में एक नाबालिग बच्चे के हाथ में पटाखे फटने का मामला सामने आया है। इससे बच्चे के हाथ और आंख में गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर जिले के गढ़ी मलहरा का है। यहां के हरिदास कुशवाहा का 7 वर्षीय बेटा भरत कुशवाहा सुबह अपने घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान उसे कहीं से पटाखा मिल गया और वह उसके हाथ में फट गया जिससे उसका हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसकी आंख से भी खून निकलने लगा।

बच्चे के दादा रामप्रसाद की मानें तो सुबह से ही बच्चे के माता-पिता खेतों में काम करने गए थे और दादा घर में खाना बना रहे थे। बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चे को कहीं से पटाखा मिल गया और उसके हाथ में विस्फोट हो गया, वह खून से लथपथ दौड़ा हुआ घर में आया तो हादसे का पता चला। हम उसे सीधा जिला अस्पताल लेकर आए हैं।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में ओपीडी इमरजेंसी डॉक्टर कविता तिवारी ने बताया कि विस्फोट से बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। हाथ और आंख बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। आंख से खून बह रहा है। बच्चे को तत्काल ट्रीटमेंट के लिए ऑपरेशन को भेजा गया है। आंख में कितनी चोट और कितना नुकसान है, यह आई स्पेशलिस्ट बता पाएंगे। फिलहाल उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें