मोबाइल को लेकर हुए विवाद में किशोरी ने जहर खाया
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के मुताबिक मामला छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव का है, जहां की पिंकी का अपनी 10 साल की छोटी बहन कंचो से मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हो गया था। जहां पिंकी ने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसे परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर आए हैं। जहां उसका इलाज चल रहा है।
घटना के वक्त माता-पिता घर के बाहर काम से गए हुए थे। पिंकी ने कंचो से खाना बनाने में सहयोग करने को कहा तो छोटी बहन मोबाइल चलाने में व्यस्त थी और उसने काम करने से मना कर दिया। जहां बड़ी बहन ने उससे मोबाइल छुड़ा लिया तो दोनों में मोबाइल को लेकर जमकर विवाद हो गया, जहां गुस्से में आकर बड़ी बहन पिंकी ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे पड़ोसी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका ईलाज चल रहा है और फिलहाल उसकी हालात में सुधार बताया जा रहा है।