फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर: बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, छह घायल, चार की हालत गंभीर

Thu, 17 Mar 2022 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

चितहरी गांव के रहने वाले कुछ लोग कार से गुरुवार तड़के बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे। धाम से आधा किलोमीटर पहले रास्ते में तेज रफ्तार कार मिट्टी में धंसकर पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर में बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक कार पलट गई। इसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा छतरपुर शहर के गढ़ा गांव के पास हुआ है। घायलों की मानें तो वे लवकुशनगर/गौरिहार थाना क्षेत्र के चितहरी गांव के रहने वाले हैं। मारुति वैन कार से गुरुवार तड़के बागेश्वर धाम दर्शन करने जा रहे थे। धाम से आधा किलोमीटर पहले रास्ते में तेज रफ्तार कार मिट्टी में धंसकर पलट गई। हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं, जिसमें सवार 29 वर्षीय साधना सिंह, 50 वर्षीय मधु सिंह, 42 वर्षीय किशन सिंह, 37 वर्षीय राधा रानी पटेल को गंभीर चोट पहुंची है। साधना सिंह की रीढ़ की हड्डी में तो मधु सिंह की गले की हड्डी में फ्रेक्चर है। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें