फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Umaria: 101 अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली बैली की हुई मौत, राजकीय सम्मान से किया गया अंतिम संस्कार

Sun, 24 Dec 2023 01:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

Umaria: एसडीओ रैंक की फीमेल डॉग बैली की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डॉग बैली बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रहकर लगातार अपराधों मे रोकथाम और अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर रही थी। 
विज्ञापन
101 अपराधियों को गिरफ्तार करने वाली बैली की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की एसडीओ रैंक की फीमेल डॉग बैली की मौत हो गई। बैली का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया। डॉग बैली का जन्म मार्च 2017 में हुआ था। डॉग बैली बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में रहकर लगातार अपराधों में रोकथाम और अपराधियों को पकड़वाने में मदद कर रही थी। डॉग बैली का प्रशिक्षण राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केन्द्र टेकनपुर, ग्वालियर में हुआ था। बताया जा रहा है कि डॉग बैली की उम्र 6 वर्ष थी।

विज्ञापन


रूटीन ड्यूटी में लगी थी बैली
बैली ने बांधवगढ टाइगर रिजर्व में 86 वन्य प्राणियों के अपराधों को पकड़वाने के साथ 101 अपराधियों को गिरफ्तार करवाया। बैली रुटीन ड्यूटी में लगी हुई थी। बीस दिसंबर को अचानक गिर जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद राजकीय सम्मान से डॉग बैली का अंतिम संस्कार किया गया। इधर, रंजन सिंह परिहार ने बताया कि इलाज के दौरान बैली की मौत हो गई, बैली रूटीन ड्यूटी में लगी हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें