फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कुत्ते के भौंकने से नाराज व्यक्ति ने कर दी महिला की हत्या; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Sun, 24 Dec 2023 12:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में कुत्ते के भौंकने पर हुए विवाद एक व्यक्ति ने महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आजाद नगर थाना। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात एक व्यक्ति ने पालतू कुत्ते के भौंकने से नाराज होकर उसकी मालकिन की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गरिफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मध्य प्रदेश इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में शनिवार रात शांति नगर निवासी व्यक्ति अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। रात करीब 10.30 बजे, जब वह एक सामुदायिक हॉल के पास था तभी एक पालतू कुत्ते ने उस पर भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते के डर से व्यक्ति वहीं रुक गया। डर के कारण वह सड़क पार नहीं कर पाया।

आजादनगर पुलिस थाना प्रभारी नीरज मेधा ने बताया कि वह आदमी चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर कुत्ते की मालकिन 65 वर्षीय महिला बाहर आई। इस दौरान दोनों के बीच बहस होने लगी। तभी व्यक्ति ने कथित तौर पर महिला के पेट में लात मारी और वह सड़क पर गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें