फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burhanpur News: पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की लिंक बनाई, तब पकड़ा गया बाइक चोरी करने वाला आरोपी

Thu, 15 Feb 2024 10:45 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की लिंक बनाकर आरोपी तक पहुंची और उसे 24 घंटे के भीतर ही ट्रेस कर पकड़ लिया।  

विज्ञापन


दरअसल, शाजापुर जिले से आए एक व्यवसायी की प्लैटिना बाइक देर रात बुरहानपुर नगर के अपना लॉज से चोरी हो गई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिर फुटेज की लिंक से लिंक बनाकर आरोपी के क्षेत्र तक पहुंची। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की घटना को कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश पिता संतोष चौहान (34) निवासी कोष्टी मोहल्ला बहादरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य बाइक चोरी की वारदात के बारे में उससे पूछताछ कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें