मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की लिंक बनाकर आरोपी तक पहुंची और उसे 24 घंटे के भीतर ही ट्रेस कर पकड़ लिया।
दरअसल, शाजापुर जिले से आए एक व्यवसायी की प्लैटिना बाइक देर रात बुरहानपुर नगर के अपना लॉज से चोरी हो गई थी। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फिर फुटेज की लिंक से लिंक बनाकर आरोपी के क्षेत्र तक पहुंची। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी करने की घटना को कबूल किया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश पिता संतोष चौहान (34) निवासी कोष्टी मोहल्ला बहादरपुर के रूप में हुई है। पुलिस अन्य बाइक चोरी की वारदात के बारे में उससे पूछताछ कर रही है।