फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलनाथ के निवास पर बड़ी बैठक:  मिशन 2023 का रोडमैप तैयार, वरिष्ठ नेताओं को सौंपी चुनाव की अलग-अलग जिम्मेदारी

Mon, 02 May 2022 07:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों में सवा साल का समय शेष है। राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ 2 घंटे मंथन कर आगामी चुनाव का रोडमैप तैयार किया।
विज्ञापन
भोपाल में कमलनाथ के निवास पर पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महज सवा साल का समय बाकी है। इसके पहले ही राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने पूर्व मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ 2 घंटे मंथन कर आगामी चुनाव का रोडमैप तैयार किया।
विज्ञापन

 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निवास पर रविवार को आयोजित बैठक में विधानसभा चुनाव 2023 का रोडमैप तैयार किया गया। इसमें वरिष्ठ नेताओं को चुनाव की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संगठन को मजबूत करने के कामों पर भी चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने के लिए आंदोलन शुरू करने को लेकर भी चर्चा की।  इसके साथ ही कांग्रेस की सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने और दोबारा किसान कर्ज माफी योजना लागू करने जैसे फैसलों को जनता तक पहुंचाने की रणनीति बनाने पर भी चर्चा हुई।
 
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक से पहले कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के 4 साल पूरे होने पर केक काटकर शुभकामनाएं दी गई।
विज्ञापन

 
बैठक के बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोत और प्रियवृत सिंह ने बताया कि बैठक में मिशन 2023 के रोडमैप को अंजाम तक पहुंचाने पर चर्चा हुई। ताकि प्रदेश की भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को उखाड़ा जा सके। संगठन को मजबूत करने को लेकर चल रहे कामों पर भी चर्चा हुई, जिसके रिजल्ट अच्छे आए हैं।
 
उन्होंने बताया कि सरकार बिजली की दिक्कत, किसानों की लगातार कम हो रही आमदनी, पेयजल संकट, बेरोजगारी की समस्या के साथ ही प्रदेश में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। प्रियव्रत सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांव तहसील स्तर पर बिजली की बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है और राजधानी भोपाल भी अघोषित कटौती से बचा नहीं है। इससे बिजली का संकट सिर्फ बिजली कटौती तक सीमित नहीं है बल्कि किसानों को लाखों रुपये के बिजली के बिल थमा कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
बैठक में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों और निर्णयों को जनता के बीच ले जाने आंदोलन करने को लेकर भी चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें