फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में धक्कामार रेलगाड़ी: ट्रेन के टावर वैगन में आई खराबी, 40 से अधिक मजदूरों ने धक्का देकर लूप लाइन तक पहुंचाया

Mon, 30 Aug 2021 08:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

यह घटना पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के इटारसी-हरदा के बीच टिमरनी स्टेशन की है। जहां टॉवर वैगन में खराबी आने की वजह से इसे ट्रैक से हटाने के लिए 40 से अधिक लोग लग गए।
विज्ञापन
एमपी में ट्रेन को धक्का देते मजदूर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने कई बार सड़कों पर वाहनों में खराबी आने के बाद धक्का लगाते हुए तो देखा होगा, लेकिन कभी ट्रेन को धक्का लगाने के बारे में सुना है। लेकिन आज हम आपको ट्रेन को धक्का लगाने की खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, यह घटना पश्चिम-मध्य रेलवे जोन के भोपाल मंडल के इटारसी-हरदा के बीच टिमरनी स्टेशन की है। जहां टॉवर वैगन में खराबी आने की वजह से इसे ट्रैक से हटाने के लिए 40 से अधिक लोग लग गए। वहीं एक घंटे का अतिरिक्त समय टॉवर वैगन को मेन लाइन से हटाने में लग गया।

विज्ञापन


टावर वैगन में अचानक तकनीकी खराबी
जानकारी के मुताबिक यहां रेलवे ट्रैक और विद्युत लाइन को दुरुस्त करने वाली टावर वैगन में अचानक तकनीकी खराबी आने से कर्मचारियों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गईं। काफी मशक्कत के बाद जब खामियां दूर नहीं हुईं तो टावर वैगन को मजदूरों द्वारा धक्का देकर मेन रेलवे ट्रैक से हटाकर 300 मीटर दूर लूप लाइन में खड़ा कराया गया। टावर वैगन के कारण यात्री स्पेशल ट्रेन पवन एक्सप्रेस दो घंटे प्रभावित हुई।

पवन एक्सप्रेस को एक किलोमीटर पीछे ही रोकनी पड़ी
टिमरनी रेलवे स्टेशन के नजदीक मेन लाइन अप ट्रैक पर शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे लाइन को सही करने के लिए टावर वैगन खड़ी की गई थी। उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। वैगन आगे तो जा रही थी, लेकिन पीछे नहीं हो पा रही थी। वहीं इसी ट्रैक पर कुछ देर बाद दोपहर 1.45 बजे इटारसी की ओर से पवन एक्सप्रेस आ गई। टावर वैगन खड़ी होने से उसे करीब एक किमी दूर ही रोकनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें