फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp news:शिक्षकों की 3 साल में पूरी नहीं हुई भर्ती, उम्मीदवारों को ओवरएज का डर, छोटे-छोटे बच्चे लेकर DPI पहुंचे

Thu, 05 Sep 2024 06:43 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शिक्षक दिवस 5 सितंबर को शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित शिक्षक लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) पहुंचे और प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने नारेबाजी कर जल्द नियुक्ति की मांग की। महिला उम्मीदवार छोटे बच्चों को लेकर पहुंची।
 
विज्ञापन
चयनित टीचरों का डीपीआई के सामने प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भर के स्कूलों में 5 सितंबर गुरुवार को जब शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था उस वक्त उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती 2018 के चयनित शिक्षक राजधानी भोपाल पहुंचकर डीपीआई के सामने प्रदर्शन करने को मजबूर थे। जानकारी के लिए बता दें कि यह नवनियुक्त शिक्षक पिछले 6 सालों से अपनी नियुक्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खास बात यह रही कि इनमें से कुछ महिला नवनियुक्त शिक्षक अपने छोटे-छोटे बच्चे लेकर भी प्रदर्शन में पहुंची थी। 
विज्ञापन



द्वितीय काउंसलिंग के बाद भी हजारों पद खाली
मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के प्रदेश संयोजक श्यामलाल रविदास ने बताया कि उच्च एवं माध्यमिक शिक्षक भर्ती पिछले 6 वर्षों से नाम मात्र के पदों पर चल रही है। जिसमें प्रथम एवं द्वितीय काउंसलिंग होने के बाद भी सभी विषयों में आज भी हजारों पद खाली हैं। शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ के वीरेंद्र पाटीदार ने बताया कि शिक्षक भर्ती 2018 को लेहर हाईकोर्ट की अलग अलग बेंच में केस लगे हैं। कई केस में फैसला भी उम्मीदवारों के पक्ष में आया। उच्च न्यायालय जबलपुर कई बार शिक्षा विभाग को यह निर्देश दे चुका है कि शेष रिक्त पदों पर पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार शीघ्र नियुक्तियां दे। बावजूद विभाग ने तृतीय काउंसलिंग शुरू नहीं की। दीपिका राठौर ललिता अन्य अभ्यर्थियों ने बताया क्या 2018 शिक्षक भर्ती में प्रथम द्वितीय काउंसलिंग होने के बाद माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 2237 पद एवं उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के 5935 पद आज तक रिक्त बने हुए इन पदों पर अभी  काउंसलिंग शुरू नहीं की गई है । जिस कारण अभ्यर्थी अपनी निर्धारित आयु सीमा को पार कर रहे हैं


ओवर एज हो रहे उम्मीदवार
 शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 उत्तीर्ण अभ्यर्थी का कहना है कि विभाग द्वारा करीब 12000 पदों को रोका गया है। जिन्हें तीसरी काउंसलिंग कर भरा जा सकता था। 2018 के भर्ती के कई उम्मीदवार ओवरऐज की दहलीज पर है। ऐसे में उनके सामने भविष्य अब अंधकारमय दिखाई दे रहा है। सरकार को हमारी सुध लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ की ये है मांग
1. माध्यमिक शिक्षक भर्ती के उपेक्षित विषयों जैसे हिंदी, उर्दू, विज्ञान, संस्कृत के रिक्त पदों में वृद्धि की जाए।
2. उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के कृषि, समाजशास्त्र, बायोलॉजी, कॉमर्स, रसायन शास्त्र के पदों में वृद्धि।
3. माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष रहें 2,237 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।
4. उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती के अंतर्गत सभी वर्गों के कुल शेष 5,935 पदों पर चयन सूची जारी की जाए।
5. नामों की पुनरावृति पर पूर्णतः रोक लगाते हुये शेष पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए जाए।
6. स्थाई शिक्षक भर्ती 2023 से पहले 2018 की स्थाई शिक्षक भर्ती को पूर्ण किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें