फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ और ओम बिरला आज आएंगे भोपाल, शिवराज की मां की त्रयोदशी में होंगे शामिल

Thu, 12 Nov 2026 08:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां की त्रयोदशी में शामिल होने के लिए गुरुवार को देशभर के दिग्गज नेता भोपाल पहुंचेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्री श्रद्धांजलि देंगे।
विज्ञापन
सीएम धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां के निधन पर आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुरुवार को देश के कई बड़े नेता भोपाल पहुंचेंगे। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख हैं। इनके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और कई राज्यों के कृषि मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए भोपाल के नर्मदापुरम रोड स्थित वृंदावन गार्डन में त्रयोदशी शांति भोज का आयोजन किया गया है। इसमें केंद्र और विभिन्न राज्यों के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: डेढ़ लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, 25 नवंबर तक विभागों से मांगे प्रस्ताव, सीएस ने की समीक्षा बैठक

सुबह पहुंचेंगे योगी, शाम को आएंगे राजनाथ और ओम बिरला
निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:55 बजे भोपाल पहुंचेंगे। उनके दोपहर 1:05 बजे रवाना होने का कार्यक्रम है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शाम 4:40 बजे भोपाल आएंगे। दोनों के शाम 6:10 बजे रवाना होने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी वोटरों को साधने की तैयारी, धार में 1353 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात 12:25 बजे भोपाल पहुंच चुके हैं। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी सुबह 11:55 बजे पहुंचेंगे। इसके अलावा हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रेय विठोबा भरणे, हरियाणा के कृष्ण लाल पंवार, मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना और आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री किंजरापु अचन्नायडू भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पश्चिम बंगाल के नेता शुभेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के भी भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें