फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किल में करीना कपूर: अभिनेत्री को नेता ने भेजा कानूनी नोटिस, भोपाल रियासत की बेगम का पेंडेंट पहनने पर विवाद

Thu, 12 Nov 2026 08:27 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर भोपाल में विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने कुरान की आयतें लिखे पेंडेंट को फैशन एक्सेसरी के रूप में पहनने पर आपत्ति जताते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
अभिनेत्री करीना कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने अभिनेत्री को कानूनी नोटिस भेजकर पोस्ट हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। हफीज का आरोप है कि करीना ने अपने पोस्ट में जो पेंडेंट पहना है, वह भोपाल की पूर्व रियासत के शाही परिवार की करीब 400 साल पुरानी धरोहर है। इस पेंडेंट पर कुरान की आयतें अंकित हैं, इसलिए इसे फैशन एक्सेसरी के तौर पर इस्तेमाल करना धार्मिक भावनाओं से जुड़ा मामला है। 
विज्ञापन


हफीज ने अपने वकील जफर के माध्यम से भोपाल कोर्ट के जरिए यह कानूनी नोटिस भेजा है। उनका कहना है कि करीना के पहनावे या उनके द्वारा इस्तेमाल की गई कलगी (प्लूम) को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन पेंडेंट का इस तरह इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने विरोध जताया है। कांग्रेस नेता का कहना है कि यह पेंडेंट भोपाल की तत्कालीन शासक शाहजहां बेगम और सुल्तान जहां बेगम ने धार्मिक उद्देश्य और इबादत के लिए बनवाया था। इस पर कुरान की आयतें लिखी हुई हैं, जिनका इस्लाम में विशेष धार्मिक महत्व है। उनका कहना है कि इन आयतों का सम्मान किया जाना चाहिए और इन्हें केवल सजावटी आभूषण या फैशन के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- एमपी: बिरसा मुंडा जयंती पर आदिवासी वोटरों को साधने की तैयारी, धार में 1353 करोड़ की सौगात देंगे सीएम
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट हटाने और माफी की मांग
अब्बास हफीज ने नोटिस में करीना कपूर खान से इंस्टाग्राम पोस्ट हटाने, इस मामले में माफी मांगने और भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं होने का आश्वासन देने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक महत्व से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर के इस्तेमाल में संवेदनशीलता बरती जानी चाहिए। 

ये भी पढ़ें-  एमपी: डेढ़ लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, 25 नवंबर तक विभागों से मांगे प्रस्ताव, सीएस ने की समीक्षा बैठक


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें