फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: सेक्सटार्सन के शिकार हुए रेलवे के ट्रेन कंट्रोलर, साथी ने महिला मित्र के साथ ब्लैकमेल कर छह लाख वसूले

Thu, 07 Sep 2023 09:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रेलवे के ट्रेन कंट्रोलर को उसके साथी ट्रेन कंट्रोलर ने ही ब्लैकमेल किया। महिला मित्र के साथ बैठाकर फोटो खींचे और बाद में बदनाम करने की धमकी देकर 6 लाख वसूल लिए। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के ट्रेन कंट्रोलर को उसके साथी ट्रेन कंट्रोलर ने अपने जन्मदिन पर घर बुलाया और एनजीओ चलाने वाली महिला मित्र के साथ बैठाया। इसके बाद महिला मित्र के साथ मिलकर ट्रेन कंट्रोलर को ब्लैकमेल करने लगे कि तुम्हारे अश्लील फोटो और आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दूंगा। फरियादी रेलवे कर्मचारी ने बदनामी के डर से छह लाख रुपये अलग-अलग समय में आरोपियों को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी ब्लैकमेल कर और राशि मांगने लगे तो उसने गोविंदपुरा थाने में मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय संजय कटारे रेलवे में ट्रेन कंट्रोलर हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि नेहरू नगर में रहने वाले नृपेंद्र सिंह भी ट्रेन कंट्रोलर हैं और करीब 20 वर्ष से दोनों में दोस्ती है। एक जन्मदिन के पार्टी में नृपेंद्र सिंह ने 27 वर्षीय काजल परमार से उनकी पहचान कराई। बाद में दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। कुछ दिनों बाद काजल फोन पर बातें करते-करते पैसे की मांग करने लगी।

काजल ने कहा पैसे दो, तुम मेरे बेटे के पिता हो
फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी महिला काजल परमार ने दिसंबर 2021 में पांच हजार रुपये मांगे। इसके बाद अलग-अलग समय में करीब छह लाख रुपए ले चुकी है। पहली बार काजल ने कहा कि पैसे दो, मैंने मना किया तो कहा कि तुमने मेरा शारीरिक शोषण किया है, तुम मेरे बेटे के पिता हो। रेलवे अधिकारी ने बदनामी के डर से काजल को पैसे दे दिए और बाद में काजल का फोन रिसीव करना बंद कर दिया तो वह नृपेंद्र सिंह के फोन से पैसे मांगने लगी। फरियादी ने नृपेंद्र से शिकायत की तो वह भी महिला के साथ मिलकर पैसे देने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद संजय ने परिजनों को पूरी घटना बताई और गोविंदपुरा थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने ब्लैकमेल सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि, ब्लैकमेलर एनजीओ संचालिका काजल परमार और ट्रेन कंट्रोलर नृपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें