मध्य प्रदेश के मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश में एंबुलेंस 108 का संचालन करने वाली कंपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर रही है। अब एक एक नई सेवा चालू की गई है जिसके अंतर्गत लोग 108 एंबुलेंस के लिए दिए गए व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज डालकर एंबुलेंस को बुक कर सकते हैं। मैसेज डालने के बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी आपके द्वारा फीड किया गया डाटा कंट्रोल रूम पर पहुंच जाएगा वहां टीम द्वारा आपके लिए एंबुलेंस भेज दी जाएगी। इसके लिए यह व्हाट्सएप नंबर 6269695935 जारी किया गया है।
इन सेवाओं के लिए कर सकते हैं उपयोग
1- गर्भवती महिलाओं के लिए तथा 05 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस जो की घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर जाने के लिए निःशुल्क दी जाती है।
2- आयुष्मान भारत के पैनल में शामिल निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड धारको को निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा दी जाती है।
3- मोतियाबिंद सम्बंधित जांच तथा ऑपरेशन हेतु एम्बुलेंस की निःशुल्क सुविधा घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए ले दी जाती है।
4- 0-18 वर्ष के बच्चे के लिए 4D ( डिजीज, डिफेक्टिव/ डिसेबिलिटी, डिफिसिएंसी और डिविलेपमेंटल डिले ) की जांच हेतु घर से अस्पताल तथा अस्पताल से घर के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस सुविधा दी जाती है।
इस तरह की परेशानी हो तो एंबुलेंस को करें बुक
मध्य प्रदेश में एंबुलेंस 108 का संचालन करने वाली कंपनी जै अंबे के सीनियर मैनेजर तरुण सिंह ने बताया कि बुखार उल्टी या दस्त लगना, चक्कर आना, गैस होना, पेट दर्द, लू लगना, शरीर दर्द, खुजली, त्वचा रोग, सड़क दुर्घटना, मिर्गी के दौरे, शुगर चेक, ब्लड र, सीने में दर्द, हार्ट अटैक, मशीन से घोट, किसी कीड़े जानवर के काटने पर, सांस लेने में दिक्कत, दम घुटना, मानसिक अस्वस्थता, पानी में डूबना, रोड लीडेंट, बर्न (व्यक्ति का जलना), अधिक दवा का सेवन, लकवा लगना, मानसिक दौरा, यूरीन सम्बन्धी समस्या और अन्य सभी मेडिकल सम्बंधित समस्या के लिए आप 108 पर कॉल कर एम्बुलेंस सुविधा प्राप्त कर सकते है।