अखिलेश ने तांडव के बहाने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से सवाल किया कि आखिर तांडव पर ही बवाल क्यों हो रहा है? आप सबने मिर्जापुर सीरीज देखी है। मिर्जापुर में कितनी शिष्टाचार भाषा थी? ऐसी शिष्टाचार वाली भाषा उत्तर प्रदेश में कहां बोली जाती है, मिर्जापुर की इससे कितनी बदनामी हो रही है। लेकिन तब सरकार और भाजपा के लोग चुप बैठे रहे।
अखिलेश ने कहा, 'किसानों का भाजपा से मोहभंग हो गया है। उन्हें विश्वास हो गया है कि उनके साथ किए गए वादे कभी पूरे नहीं होंगे। किसान को फसल की लागत का ड्योढ़ा मूल्य नहीं मिला। एमएसपी और आय दोगुनी करने के नारे थोथे सिद्ध हो चुके हैं। भाजपा किसानों के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए तांडव पर ‘तांडव’ करा रही है।'
मुंबई रवाना हुई एक टीम
शासन के आदेश पर यूपी पुलिस की एक टीम मुंबई रवाना की गई है। यह टीम मंगलवार को आरोपी डायरेक्टर अली अब्बास जफर, निर्देशक हिमांशु कृष्ण मेहरा, लेखक गौरव सोलंकी और अमेजन प्राइम वीडियो के ओरिजनल कंटेंट इंडिया हेड अपर्णा पुरोहित से पूछताछ करेगी। सीरिज पर सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है।