महिला आरक्षक को लिंग परिवर्तन की अनुमति
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ एक महिला आरक्षक के लिंग परिवर्तन से जुड़े मामले में गृह विभाग ने अनुमति संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद विभाग ने प्रक्रिया पूरी की। अब मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई पुलिस मुख्यालय स्तर पर की जा रही है। इस प्रकरण में महिला आरक्षक ने लिंग परिवर्तन के लिए आवेदन दिया था। आवेदन के साथ भारत के राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना और नोटरीकृत शपथ-पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।