फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: कौन हैं IPS तरुण नायक, जिन्हें DGP ने बनाया प्रवक्ता? 2009 बैच के अधिकारी, गैलेंट्री मेडल से भी सम्मानित

Tue, 17 Nov 2026 08:54 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद पुलिस मुख्यालय ने डीआईजी तरुण नायक को प्रदेश पुलिस का अधिकृत प्रवक्ता बनाया है। अब वे कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में मीडिया को आधिकारिक जानकारी देंगे।
 
विज्ञापन
आईपीएस तरुण नायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश पुलिस को पहली बार नहीं, बल्कि अब एक निर्धारित अधिकृत प्रवक्ता के रूप में डीआईजी तरुण नायक की जिम्मेदारी तय की गई है। मुख्यमंत्री  मोहन यादव ने पुलिस अधिकारियों की बैठक में विभाग का प्रवक्ता नियुक्त करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण नायक को यह जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने 13 नवंबर को उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया। तरुण नायक वर्तमान में पुलिस मुख्यालय भोपाल में डीआईजी (कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा) के पद पर पदस्थ हैं। नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेश में होने वाली घटनाओं और उनसे निर्मित कानून-व्यवस्था की स्थिति से जुड़े मामलों में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को आधिकारिक जानकारी देंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: जबलपुर-भोपाल-इंदौर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर को मिलेगी नई रफ्तार, मोहन सरकार ने इन्हें सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कौन हैं तरुण नायक?
तरुण नायक मध्यप्रदेश कैडर के 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) हैदराबाद से बीटेक किया है। आईपीएस बनने से पहले वे निजी क्षेत्र की अच्छी नौकरी छोड़कर सिविल सेवा में आए थे। उनकी पहचान पुलिस के फील्ड ऑपरेशन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकारियों में भी रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: नीमच में पहाड़ के नीचे बना पॉवर हाउस, दिन में पानी चढ़ेगा पहाड़ पर, शाम को इसी से बनेगी बिजली
विज्ञापन


इन जिलों में संभाल चुके हैं कमान
तरुण नायक मध्यप्रदेश में अशोकनगर, नीमच, सिवनी और सीधी में पुलिस अधीक्षक (एसपी) रह चुके हैं। इसके अलावा इंदौर और मंडला में विशेष सशस्त्र बल की बटालियन में कमांडेंट की जिम्मेदारी भी संभाली। वे पुलिस मुख्यालय की हॉक फोर्स में भी कंपनी कमांडर रहे हैं।  
ये भी पढ़ें- एमपी: गांधी सागर के बैकवॉटर में मंत्रियों का महामंथन, सीएम समेत क्रूज से पहुंचेगी कैबिनेट, दिखेगा अद्भुत नजारा

गैलेंट्री मेडल से हो चुके हैं सम्मानित
तरुण नायक को वर्ष 2021 में पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री (PMG) से सम्मानित किया गया था। यह पदक पुलिस सेवा में विशिष्ट वीरता के लिए दिया जाता है। उनकी नई नियुक्ति के बाद अब प्रदेश पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में मीडिया को आधिकारिक जानकारी देने की जिम्मेदारी उनके पास होगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें