फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Today Weather: सागर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ भारी बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Tue, 13 Aug 2024 10:56 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Today Weather: मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अभी भी भारी बारिश का दौर चल रहा है। मानसून ट्रफ की एक्टिविटी से यह बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मंगलवार को सागर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
 
विज्ञापन
भारी बारिश का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में मंगलवार को सागर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है। साथ ही दमोह, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, शहडोल बाणसागर बांध, श्योपुर-कलां में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि ट्रफ ग्वालियर और सीधी से गुजर रही है। इसका असर सोमवार को प्रदेश के उत्तर और पूर्वी हिस्से में देखने को मिला। मंगलवार को भी कुछ संभागों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के इन जिलों में आज के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है जिसमें सागर, रीवा, मऊगंज में बिजली के साथ भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, साथ ही दमोह, पन्ना, सतना चित्रकूट, मैहर, सीधी, सिंगरौली, कटनी, शहडोल बाणसागर बांध, श्योपुर-कलां में मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है। 

नीमच, धार मांडू, उज्जैन महाकालेश्वर, रायसेन सांची भीमबेटका, सीहोर के साथ-साथ मंदसौर गांधीसागर बांध, रतलाम धोलावड़, इंदौर, देवास, आगर मालवा, राजगढ़, शाजापुर, भोपाल पर हल्की बारिश होने की संभावना है। विदिशा उदयगिरि, गुना, शिवपुरी, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया रतनगढ़, छतरपुर, खजुराहो, अनुपपुर, अमरकंटक, उमरिया बांधवगढ़, डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम पचमढ़ी, हरदा, सुबह-सुबह खंडवा, ओंकारेश्वर, खरगोन महेश्वर, बुरहानपुर में भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें