रोबोट ने किया डांस
- फोटो : अमर उजाला
‘सबसे युवा प्रदेश’ के रूप में आगे बढ़ेगा एमपी
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में है और मध्यप्रदेश भी देश के सबसे युवा राज्यों में शामिल है। युवाओं के भरोसे देश और प्रदेश दोनों आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश अब केवल कृषि आधारित राज्य नहीं रहा, बल्कि उद्योग, मेडिकल, इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 85 हजार लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने युवाओं से प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
ये भी पढ़ें-
मध्यप्रदेश में बढ़ेगा एयरपोर्ट का नेटवर्क: हर 150 किमी पर एयरपोर्ट, 75 किमी पर एयरस्ट्रिप और 45 किमी पर हेलीपैड
रोबोट ने किया डांस, सीएम के चेहरे पर आई मुस्कान
कार्यक्रम के दौरान एआई ह्यूमनॉइड रोबोट ‘बडी’ भी आकर्षण का केंद्र रहा। मंच पर रोबोट ने डांस मूव्स दिखाए तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेहरे पर मुस्कान आ गई। कॉन्क्लेव में 15 से ज्यादा सरकारी विभागों और विभिन्न संस्थाओं ने 80 से अधिक स्टॉल लगाए थे। इनमें युवाओं को रोजगार, कौशल विकास, उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
जुबिन की परफॉर्मेंस में छात्रों-पुलिस में विवाद
मुख्यमंत्री के संवाद और घोषणाओं के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। कबीर कैफे के बाद सिंगर जुबिन नौटियाल की लाइव परफॉर्मेंस हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र मंच के करीब पहुंचने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने बैरिकेडिंग के जरिए उन्हें रोकने की कोशिश की, जिसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। कुछ स्टूडेंट्स बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इस दौरान वहां रखी कुर्सियां भी फेंकी गईं। हंगामे के बीच एक छात्रा भीड़ में दब गई। पुलिसकर्मियों ने भीड़ को हटाने की कोशिश की। इस दौरान कुछ छात्रों को थप्पड़ मारे गए और पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें पीछे खदेड़ दिया।
ये भी पढ़ें-
एमपी: कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ के बाद एमपी सरकार का जवाब, सीएम आज करेंगे 20 हजार युवाओं से सीधा संवाद
संस्कृति और तकनीक दोनों दिखे
कॉन्क्लेव में एक तरफ एआई ह्यूमनॉइड रोबोट के जरिए तकनीक की झलक देखने को मिली तो दूसरी ओर कबीर कैफे और जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने युवाओं का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, स्टार्टअप, तकनीक और संस्कृति से जुड़े अलग-अलग पहलू सामने आए।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं
2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।
सरकारी कॉलेजों में प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग होगी।
एमपीपीएससी की सालाना परीक्षा के अलावा एक विशेष परीक्षा भी होगी।
शोधार्थियों की मासिक राशि 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए होगी।
सभी सरकारी कॉलेजों में एआई और एडवांस कम्प्यूटिंग लैब बनेंगी।
स्टार्टअप के लिए 5 करोड़ रुपए का आइडिया फंड बनेगा।
पोस्ट ग्रेजुएट छात्राओं को ‘गांव की बेटी’ और ‘प्रतिभा किरण’ योजना में शामिल किया जाएगा।
युवाओं के प्लेसमेंट के लिए एजेंसी नियुक्त होगी।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की 500 नई इकाइयां बनाई जाएंगी।
एक लाख युवाओं को कौशल उन्नयन योजना से जोड़ा जाएगा।
प्रत्येक संभाग में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे।
2027 में फिर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट आयोजित होगी।
अगले साल 12 नए मेडिकल कॉलेज और 12 स्किल यूनिवर्सिटी शुरू की जाएंगी।
युवा अपने सुझाव दे सकें, इसके लिए पोर्टल शुरू किया जाएगा।
ये भी पढ़ें-
खंडवा को सौगातें: मुख्यमंत्री ने खोला खुशियों का पिटारा, 142 करोड़ की लागत से शहर का होगा चौतरफा विकास