फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का आरोप, कहा- हमारे नेताओं को अपने पाले में खींचना चाहती है भाजपा

Sat, 24 Feb 2024 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि इस पार्टी ने प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस नेताओं का दलबदल कराने का निर्देश दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री के इस बयान को भाजपा ने सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, इस पार्टी ने प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस नेताओं का दलबदल कराने का निर्देश दिया है। वहीं, पूर्व मंत्री के इस बयान पर भाजपा ने इसे सिरे से नकारा है।

विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और देवास से पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा ने शुक्रवार को रतलाम में पार्टी की एक बैठक को संबोधित करते हुए यह दावा किए। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में वर्मा को यह कहते हुए सुना गया कि भाजपा ने कांग्रेस नेताओं का दलबदल सुनिश्चित करने के लिए हर जिले में एक प्रतिनिधि तैनात किया है। फिर चाहे वह सरपंच हो, पंच हो या कांग्रेस का कोई अन्य नेता, सभी का दलबदल कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

कमलनाथ के करीबी हैं सज्जन सिंह वर्मा
बता दें कि सज्जन सिंह वर्मा को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कट्टर समर्थक माना जाता है। हाल ही में ऐसी अटकलें जोरों पर थीं कि कमलनाथ भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि कमलनाथ के लिए उनकी पार्टी के दरवाजे बंद हैं। विजयवर्गीय के बयान का जिक्र करते हुए वर्मा ने कहा, आपके दरवाजे में दीमक लग गया है और आने वाले चुनाव में यह साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें