फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दिग्विजय सिंह के फेक ट्वीट पर वीडी शर्मा बोले- इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी

Tue, 29 Aug 2023 10:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कमलनाथ और दिग्विजय सिंह दोनों झूठ बोलने की मशीन है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले अब चुनावी हिन्दू बनने का नाटक कर रहे हैं। वहीं, मि. बंटाधार ने कुंडलपुर में मंदिर के नाम पर धार्मिक भावना भड़काने का काम किया है, इनके खिलाफ भाजपा कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुंडलपुर मंदिर को लेकर ट्वीट पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भाजपा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए हैं। यह मध्य प्रदेश का वातावरण बिगाड़ने और धार्मिक भावना भड़काने वाला है। 
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक पूर्व मुख्यमंत्री हैं। उनको शर्म आना चाहिए। पहले फेक ट्वीट किया, फिर डिलीट कर दिया। शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश के अंदर क्या किया, यह तो सब जानते हैं। इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम इस पर लीगल कार्रवाई करेंगे। मैंने अपनी लीगल टीम से बात की है। ऐसे दंगा भड़काने वालों को हम जेल के पीछे भिजवा कर रहेंगे।   
बता दें, दिग्विजय सिंह ने दमोह जिले में स्थित श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में बजरंग दल के कथित असामाजिक तत्वों द्वारा शिवजी की पिंडी रख उत्पात मचाने का ट्वीट किया था। जिसे प्रशासन और पुलिस ने भ्रामक और तथ्यहीन बताया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें