फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: यह राज्यपाल के अभिभाषण नहीं राम मंदिर का विरोध, कांग्रेस के रवैये पर भाजपा नेता बोले

Wed, 07 Feb 2024 08:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राज्यपाल के अभिभाषण का नहीं राम मंदिर का विरोध है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है।
विज्ञापन
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र के पहले दिन बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेस ने नारेबाजी कर बहिर्गमन किया। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह अभिभाषण नहीं राम मंदिर का विरोध है। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह राज्यपाल के अभिभाषण का नहीं राम मंदिर का विरोध है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण का विरोध किया है। राम मंदिर निर्माण से कांग्रेस के प्राण उड़े हुए हैं। कांग्रेस राम मंदिर का निर्माण सहन नहीं कर पा रही, इसलिए विरोध कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस को सिर्फ विरोध करना था : पटेल
कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण के बाद धन्यवाद की परंपरा है, उसमें राय दी जाती है। 
विधानसभा अध्यक्ष ने संशोधन भी मांगा था। संशोधन के लिए शाम तक का वक्त भी दिया था, लेकिन कांग्रेस को तो सिर्फ विरोध करना था। 

कांग्रेस को विकास नहीं दिख रहा : तोमर
कैबिनेट मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस को विकास नहीं दिख रहा है। भारत देश बदलता नहीं दिख रहा है। सड़क पुल नहीं दिख रहे हैं। किसानों के हित में फैसला मेडिकल कॉलेज कांग्रेस को नहीं दिख रहे हैं। 

हंगामा करके ध्यान आकर्षित करना चाहती है कांग्रेस : पटेल
भाजपा विधायक और राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि विपक्ष का धर्म होता है मुद्दे उठाना, मगर कांग्रेस को समझ नहीं आया इसलिए हंगामा किया। कांग्रेस ने कई सालों तक राज किया, मगर जनता के हित में काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि आज देश, प्रदेश में डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। कांग्रेस सिर्फ हंगामा खड़ा करके मीडिया का ध्यान आकर्षित करना चाहती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें