फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले- सरकार राज्यपाल से झूठ बुलवा रही, इसलिए भाषण का बहिष्कार किया

Wed, 07 Feb 2024 08:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कहा कि सरकार ने राज्यपाल से झूठ बुलावाया। इसलिए भाषण का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद कांग्रेस विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां लहराईं और नारेबाजी की। इसके बाद सदन का बहिर्गमन किया। इस पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कहा कि सरकार ने राज्यपाल से झूठ बुलावाया। इसलिए भाषण का बहिष्कार किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार राज्यपाल से झूठ बुलवा रही इसलिए भाषण का बहिष्कार किया है। संकल्प पत्र में वादे किए, लेकिन किसानों से लेकर किसी को लाभ नहीं दिया जा रहा है। रोजगार दे नहीं रहे अकेला दावा कर रहे हैं। एमएसपी पर खरीदी नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


विधानसभा में उठाएंगे हरदा का मामला : कमलनाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हरदा मामले पर कहा कि बहुत दुखद हादसा है। यह पूरी तरह से प्रशासन की लापरवाही है। गुरुवार को विधानसभा में हरदा का मामला उठाएंगे। उन्होंने समान नागरिक संहिता 'यूसीसी' विधेयक को लेकर पूछे सवाल पर कहा कि पहले बिल तो लेकर आएं। 
 
लाडली बहना का का कही जिक्र नहीं : सप्रे
कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में लाडली बहना योजना का जिक्र नहीं है। गेहूं और धान खरीदी का भी जिक्र नहीं है। महिलाओं की सुरक्षा का भी राज्यपाल के अभिभाषण में जिक्र नहीं किया गया। हरदा हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गुणगान से भाजपा को फुर्सत ही नहीं है। 
विज्ञापन


भाजपा राममंदिर से जोड़ मुद्दा भटका रही : राठौड़
कांग्रेस विधायक नितेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि भाजपा इसे रामजी से जोड़ रही है। कांग्रेस तो सनातनी है। रोजगार नहीं मिल रहे क्या यह नहीं पूछा जाए। भाजपा वादे पूरे नहीं कर रही है, क्या यह नहीं पूछा जाए? सरकार गंभीर विषयों पर चर्चा ही नहीं करना चाहती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें