फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल के घाटों पर छठ पूजा की भव्यता, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, कई जनप्रतिनिधि भी पहुंचे

Mon, 27 Oct 2025 08:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में महापर्व छठ पूजा की घाटों पर अद्भुत छटा देखने को मिली। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही शहर के 52 घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जल में खड़े होकर व्रती महिलाओं ने सूर्य देव और छठ मैया की पूजा-अर्चना की। भक्ति गीतों और लोकधुनों से पूरा माहौल भक्तिमय बन गया।
विज्ञापन
प्रेमपुरा घाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा की सोमवार शाम राजधानी भोपाल में अद्भुत झलक देखने को मिली। कार्तिक शुक्ल षष्ठी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य अर्पित किया। शहर के 52 से अधिक घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे वातावरण में जय छठी मैया के जयकारे गूंज उठे। दिनभर व्रती महिलाएं छठ प्रसाद की तैयारी में जुटी रहीं। ठेकुआ, चावल के लड्डू, मौसमी फल और सांचा प्रसाद में शामिल रहे। शाम को बांस की टोकरी और सूप में फल, दीप और प्रसाद सजाकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की गई। अर्घ्य के बाद घाटों पर भोजपुरी समाज की ओर से भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालु रातभर छठ मैया की आराधना में लीन रहेंगे।
विज्ञापन




प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दी शुभकामनाएं
भोपाल के खटलापुरा घाट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने छठ मैया की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। उन्होंने व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महापौर मालती राय, जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, जोन अध्यक्ष बृजला सचान, पार्षद पप्पू विलास, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कृष्ण घड़गे सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। खंडेलवाल ने कहा कि छठ पर्व आस्था, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है। यह पर्व भारतीय संस्कृति की एकता और लोक परंपरा की समृद्धि का संदेश देता है।
विज्ञापन


शीतलदास की बगिया में 2100 दीपों से सजी आस्था
छठ महापर्व का एक भव्य आयोजन भोजपुरी एकता मंच के तत्वाधान में शीतलदास की बगिया में हुआ। संस्था के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि तीसरे दिन “डाला छठ” के अंतर्गत व्रती महिलाओं ने डूबते हुए सूर्य भगवान को ऋतु फल और अर्घ्य अर्पित किया। इस अवसर पर 2100 दीपों से दीपदान, आतिशबाजी, पुष्पवर्षा और नौका विहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, पूर्व मंत्री पी.पी. शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, संस्था के संरक्षक चेतन सिंह, ज्ञानदेव मिश्रा, रामबाबू शर्मा, शिवारजन प्रजापति, विजय सोनी, योगेंद्र सिंह, विमल कुमार सिंह, मोहन जायसवाल और आरती कुमार उपस्थित रहे। संस्था द्वारा व्रती महिलाओं को आंवले के पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके तप, संयम और शक्ति को प्रणाम किया गया।
विज्ञापन




यह भी पढ़ें-भोपाल में बना प्रदेश का पहला छठ मैया मंदिर, सूर्य रथ पर आरूढ़ रूप में विराजीं छठ मैया, हुआ लोकार्पण


आस्था से सराबोर रहा भोपाल
शहर के प्रमुख घाट- खटलापुरा, प्रेमपुरा, कमला पार्क, वर्धमान पार्क और शीतलदास की बगिया में देर शाम तक श्रद्धालु जुटे रहे। जल में खड़े होकर महिलाओं ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। नगर निगम और प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा, सफाई और रोशनी की विशेष व्यवस्था की थी।



यह भी पढ़ें-सीएम बोले- जनजातीय गौरव दिवस को भव्य बनाएं, 1-15 नवंबर तक विकासात्मक उत्सव

कल उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा व्रत का समापन
मंगलवार को छठ महापर्व का चौथा और अंतिम दिन रहेगा। व्रती महिलाएं प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगी और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें