फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News:  मुख्य सचिव अनुराग जैन के सेवा विस्तार आदेश जारी, सीएम मोहन यादव से की सौजन्य भेंट

Fri, 29 Aug 2025 10:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक साल का सेवा विस्तार मिला है। अब वे अगस्त 2026 तक प्रदेश की प्रशासनिक बागडोर संभालेंगे। उनके सेवा विस्तार के शुक्रवार को आदेश जारी हो गए। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सीएस अनुराज जैन ने सौंजन्य भेंट की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिल गया है। भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने उनका आदेश जारी कर दिया है। अब जैन अगस्त 2026 तक प्रदेश के मुखिया बने रहेंगे। इस बीच मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को सौजन्य भेंट की। 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी अनुराग जैन ने वर्ष 2024 में प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: IAS अफसरों को देना होगा ऑनलाइन प्रॉपर्टी विवरण, नहीं दी जानकारी तो अटक जाएगा प्रमोशन
विज्ञापन


ई-ऑफिस प्रणाली लागू की
उनके नेतृत्व के 11 महीनों के दौरान मंत्रालय और शासन स्तर पर भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिले। लंबे समय से लंबित ई-ऑफिस प्रणाली को भी उनके कार्यकाल में ही पूरी तरह लागू किया गया, जिसकी परिकल्पना वर्ष 2013 से की जा रही थी। उनकी कार्यप्रणाली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए ही उनको सेवा विस्तार मिलने की बात कही जा रही है। उनका मौजूदा कार्यकाल अगस्त 2025 में समाप्त होना था, लेकिन सरकार ने उन्हें रिटायरमेंट से ठीक तीन दिन पहले गुरुवार को एक साल का सेवा विस्तार दे दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भिंड कलेक्टर विवाद: भाजपा संगठन ने विधायक नरेंद्र कुशवाह को लगाई फटकार-कहा,आपका व्यवहार पार्टी लाइन के विपरीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें