फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: प्रधानमंत्री के हरदा दौरे से पहले राजनीति शुरू, कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने खड़े किए सवाल

Mon, 22 Apr 2024 05:39 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

पीएम नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को हरदा आ सकते हैैं। हरदा एसपी ने हरदा की मंडियां बंद रखने को लेकर कलेक्टर को लेटर लिखा है। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई। कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के हरदा आगमन को लेकर विवेक तन्खा ने सवाल उठाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता लगातार मध्य प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी 24 अप्रैल के हरदा में चुनावी रैली में पहुंचेंगे। सीएम मोदी के दौरे से पहले प्रदेश में राजनीति शुरू हो गई है। दरअसल हरदा एसपी ने हरदा की मंडियां बंद रखने को लेकर कलेक्टर को लेटर लिखा है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन


एसपी ने कलेक्टर को लिखा पत्र
हरदा एसपी अभिनव चौकसे ने कलेक्टर आदित्य राज सिंह को लेटर में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के दौरान शहर में लोगों का अधिक संख्या में आवागमन रहेगा। इस दौरान हरदा में अत्यधिक संख्या में (लगभग 50,000) आम जनता के आने की संभावना है। जिले की कृषि उपज मंडियों में आने-जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शहर के मुख्य मार्गों से गुजरती हैं, जिससे अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहेगी। अत: 24 अप्रैल को जिले की कृषि उपज मंडियों को बंद रखने के लिए निर्देशित करें।

काग्रेस ने पूछा यह सवाल
कांग्रेस नेता विवेक तनखा ने पूछा क्या हमें ऐसी परमिशन देंगे। हरदा एसपी के लेटर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर कर विवेक तन्खा ने पूछा- क्या हरदा या अन्य शहर में इस तरह कृषि उपज मंडी वरिष्ठ नेताओं की मीटिंग के लिए प्रशासन बंद करेगा? या मीटिंग ही सीमित करने का आदेश देगा। जैसे रामलीला ग्राउंड दिल्ली में कंडीशंस लगाई थी। क्या मप्र में प्रशासन चुनाव लड़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें