फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर से भोपाल जा रही एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी को आया हार्ट अटैक, मौत

Mon, 22 Apr 2024 05:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेटं इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी को हार्ट अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन
एआईजी प्रतिभा त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की राजधानी भोपाल में पदस्थ असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (एआईजी) प्रतिभा त्रिपाठी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे इंदौर से हेल्थ चेकअप कराकर लौट रही थीं। इसी बीच उनकी देवास के सोनकच्छ के पास तबीयत बिगड़ गई। उनको तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


कोरोना काल में दिया था बच्चे को जन्म
उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। प्रतिभा त्रिपाठी महिला सेल में पदस्थ थीं। वर्ष 2020 में प्रतिभा को कोरोना हुआ था। इसके बाद से ही उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। कोरोना काल में ही उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। लगातार मेडिकल लीव पर रहीं। डॉक्टरों की सलाह के बाद अक्टूबर 2023 में उन्होंने नौकरी ज्वाइन की थी। वे भोपाल में महिला सेल की एआईजी थीं। पिछले कुछ दिनों से दोबारा उनका स्वास्थ्य खराब रहने लगा था, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी थी। मेडिकल चेकअप कराने शनिवार को वे इंदौर गई थीं।

पति दिल्ली में रहते हैं 
प्रतिभा के पति डॉक्टर शिशिर पंडित दिल्ली में रहते हैं। वे मूल रूप से इंदौर के रहने वाले हैं। शिशिर पत्नी का चेकअप कराने के लिए इंदौर आए हुए थे। सोमवार को पत्नी को ड्रॉप करने भोपाल जा रहे थे। रास्ते में ही पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें