फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: संजय जैन निलंबित, नारायण त्रिपाठी ने सीएम से की मांग- सपना लोवंशी पर भी हो कार्रवाई

Fri, 17 Feb 2023 07:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नारायण त्रिपाठी ने कहा कि दोनों एक जैसे मामले पर एक में तत्काल कार्रवाई होना और दूसरे में अन्य जगह पोस्टिंग कर देना। दोनों मामलों में प्रदेश की जनता में एक संदेश जाता है कि वह उचित नहीं है। कहीं ना कहीं लोग मानते है कि किसी ना किसी को कोई बचा रहा है और किसी न किसी को कोई फंसा रहा हैं। 
विज्ञापन
नारायण त्रिपाठी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के दो मामले में अलग-अलग कार्रवाई को लेकर बीजेपी के मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने सवाल उठाया हैं। त्रिपाठी ने सीएम को संबोधित करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के ओएसडी संजय जैन को रिश्वत के तथाकथित मामले में एक ऑडियो वॉयरल होने पर निलंबित कर दिया गया, जबकि कुछ माह पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आयुष्मान योजना में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर एडिशनल सीईओ सपना लोवंशी का वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


त्रिपाठी ने कहा कि दोनों एक जैसे मामले पर एक में तत्काल कार्रवाई होना और दूसरे में अन्य जगह पोस्टिंग कर देना। दोनों मामलों में प्रदेश की जनता में एक संदेश जाता है कि वह उचित नहीं है। कहीं ना कहीं लोग मानते है कि किसी ना किसी को कोई बचा रहा है और किसी न किसी को कोई फंसा रहा हैं। मेरा आपसे आग्रह है कि इसी तरह निर्णय सपना लोवंशी के मामले में भी किया जाना चाहिए।
 
बता दें उच्च शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति में कथित लेनदेन को लेकर ओएसडी संजय जैन का ऑडियो क्लिपिंग वायरल हुई। इस मामले में उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के निर्देश पर ओएसडी संजय जैन को निलंबित कर दिया गया। वहीं, प्रदेश में आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों से सांठगांठ को सपना लोवंशी का नाम सामने आया था। हालांकि सरकार की तरफ से उनका ट्र्रांसफर इंदौर कर दिया गया था। इस मामले में एक कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें