भोपाल में सपेरे के पास मिला सेंडबोया सांप
- फोटो : अमर उजाला
नाग पंचमी पर वन विभाग और स्यवंसेवी संस्थाओं ने मिलकर बड़ी संख्या में सपेरों से सांप रेस्क्यू किए। एक सपेरा सांप का मुंह सिलकर लाया था, जिसे रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग ने वन विहार भेज दिया। भोपाल वन मंडल के डीएफओ आलोक पाठक ने बताया कि एनजीओ की मदद से कई सांपों की टोकरियां मिली है। इसमें एक सांप सैंड बोया प्रजाति का भी था। इस मामले की जांच की जा रही है।
तीन साल बाद सक्रिय हुए सपेरे
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोरोना काल की वजह से नागपंचमी पर सपेरों की टोलियां नहीं निकल रही थी। तीन साल बाद सपेरे सक्रिय हुए हैं। इन सांपों को रेस्क्यू कर वन विहार में सांपों के बाड़े में रखा गया है। इनका इलाज करने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।