फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्री विजय शाह की टाइगर रिजर्व में चिकन पार्टी की एनटीसीए ने मांगी रिपोर्ट, पूछा क्या कार्रवाई की?

Thu, 28 Dec 2023 02:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में मंत्री विजय शाह की चिकन पार्टी को लेकर नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने मध्य प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मामले में की कार्रवाई की जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
मंत्री विजय शाह अपने दोस्तों के साथ टाइगर रिजर्व में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने मध्य प्रदेश के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) को पत्र लिखकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में चिकन पार्टी के मामले में कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट मांगी है। यह पत्र एनटीसीए के सहायक वन महानिरीक्षक की तरफ से लिखा गया है। इसमें वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे की शिकायत का जिक्र कर मामले में कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का स्टाफ हरसूद से विधायक और मंत्री विजय शाह और उनके दोस्तों को निजी गाड़ियों से  सिद्धबाबा पहाड़ी तक ले गया। जबकि टाइगर रिजर्व में निजी गाड़ियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। यहां प्रतिबंध के बावजूद जंगल में चूल्हा जलाकर चिकन पार्टी की गई। इस मामले में वाइल्ड लाइफ एक्टिविस्ट अजय दुबे ने मध्य प्रदेश के पीसीसीएफ और नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी दिल्ली को शिकायत की थी। इसमें उन्होंने टाइगर रिजर्व के अधिकारी कृष्णमूर्ति पर गंभीर आरोप लगा कर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) ने फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति से ही जांच रिपोर्ट मांग ली है। यह जांच भी सवालों में आ गई है। दरअसल शिकायत में एल कृष्णमूर्ति पर ही आरोप है। अब जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि एक दो दिन में जांच पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें