फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारी अब तय समय पहुंच रहे, जीएडी ने सचिवों से हर दिन की मांगी हाजिरी रिपोर्ट

Fri, 28 Jun 2024 10:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


 
मध्य प्रदेश में मंत्रालय समेत सरकारी कार्यालयों में अब अधिकारी-कर्मचारियों को तय समय पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। जीएडी ने सचिवों से हर दिन की अटेंडेंस रिपोर्ट मांगी है। 
विज्ञापन
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल स्थित प्रदेश के प्रशासनिक मुख्यालय मंत्रालय समेत सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के समय पर नहीं आने की शिकायत प्राप्त हो रही थी। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग 'जीएडी' ने तय समय सुबह 10 बजे पहुंचने और शाम 6 बजे कार्यालय छोड़ने को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद कुछ कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारियों के रवैए में सुधार नहीं आया। अब जीएडी ने ऐसे शासकीय सेवकों को सबक सिखाना तय कर लिया है। इस संबंध में अब सभी सचिव और विभाग के प्रमुख को अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यालय आने के समय की रिपोर्ट प्रतिदिन भेजने को कहा गया है। साथ ही इस पर अपनी टीप भी देनी है। इसके लिए तीन कॉलम का प्रो-फॉर्मा भेजा गया है। इसे भेजने के लिए दोपहर डेढ़ बजे तक का समय तय किया गया है। 
विज्ञापन


लेटलतीफी की तो लगेगी सीएल 
सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब कार्यालय आने में लेटलतीफी करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर सख्ती की जाएगी। तय समय पर नहीं आने वालों को काम करने के बावजूद अनुपस्थिति दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। 

पांच दिन का हफ्ता
बता दें, प्रदेश में कोरोना काल के बाद से सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में पांच दिन ही काम करना होता है। इसके चलते कार्यालय का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किया गया है। कोरोना काल से पहले ऑफिस का समय सुबह 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक था। इसमें एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बावजूद अधिकारी-कर्मचारी पहले की तरह की काम कर रहे हैं और कार्यालय देरी से पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें