फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मतदाता अभिनंदन यात्रा निकालेंगे सांसद, सीएम बोले- भविष्य के विकास के रोडमैप पर चर्चा हुई

Thu, 27 Jun 2024 08:07 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में संपन्न हुई। इसमें संगठन ने सांसदों को मतदाता अभिनंदन यात्रा और कार्यकर्ताओं का सम्मान करने को कहा है।
विज्ञापन
दिल्ली में मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश संसदीय दल की बैठक दिल्ली के मध्य प्रदेश भवन में बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में संगठन की तरफ से सांसदों को अपने अपने क्षेत्र में मतदाता अभिनंदन यात्रा और ज्यादा वोटों से जीते बूथों पर कार्यकर्ताओं का सम्मान करने को कहा गया। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 230 में से 207 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। जिन सीटों पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा, उसके लिए संगठन ने अलग से कार्ययोजना बनाने की बात कही है। साथ ही जनप्रतिनिधियों को ऐसे क्षेत्र में अब सक्रिय होने को कहा गया है। वहीं, प्रदेश की वृहद कार्यकारिणी समिति की बैठक जल्द ही प्रदेश में आयोजित करने की भी बात कही गई है। सांसद मन की बात कार्यक्रम से जुड़ेगे और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधे लगाएंगे। 
विज्ञापन

इसके अलावा संगठन की तरफ से पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रम और जलाशयों को पुनर्जीवन जैसे कार्यक्रम में सक्रिय होने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम जनता को जोड़ कर करने को कहा गया है। 

बैठक में मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा विजयी होने पर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, "हमने नई टीम को बधाई दी और भविष्य के विकास के लिए रोड मैप पर बातचीत की है..जैसा नया माहौल बना है, उतने ही उत्साह और उमंग के साथ डबल इंजन की सरकार आगे काम करती रहे, इसी अपेक्षा से हमने आज बातचीत की।'
विज्ञापन


नवागत केंद्रीय मंत्रियों का प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्वागत
बैठक में भारत सरकार के नवागत के केंद्रीय मंत्रियों और और राज्य मंत्रियों का मध्य प्रदेश पार्टी इकाई द्वारा स्वागत किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मध्यप्रदेश पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और दुर्गादास उईके को अंगवस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश के समस्त सांसद गण उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें