फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मनोज मुंतशिर ने राहुल पर साधा निशाना, बोले- विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता

Tue, 20 Dec 2022 02:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविंद्र भवन में मुंतशिरनामा में मैं भारत हूं विषय पर बोलते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि भारत दुनिया में ऐसा अकेला देश है, जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती है। हम इसे अपने डीएनए में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चीन को भगाया। हमें दुख होता है जब एक गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए।
विज्ञापन
गीतकार मनोज मुंतशिर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीतकार मनोज मुंतशिर ने मंगलवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकालत की। इससे पहले रविंद्र भवन में एक कार्यक्रम में राहुल गांधी का नाम लिए बिना निशाना साधा। मुंतशिर ने कहा कि विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है।
विज्ञापन

 
रविंद्र भवन में मुंतशिरनामा में मैं भारत हूं विषय पर बोलते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि भारत दुनिया में ऐसा अकेला देश है, जहां देशभक्ति सिखानी नहीं पड़ती है। हम इसे अपने डीएनए में लेकर पैदा होते हैं। अभी हमने चीन को भगाया। हमें दुख होता है जब एक गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए। उन्होंने कहा कि इतनी शर्मनाक भाषा का प्रयोग कोई कैसे कर सकता है। मैं उसे क्या दोष दूं। उन्होंने कहा कि मैंने चाणक्य को पढ़ा है। मैं आचर्य विष्णुगुपत चाणक्य के बयान को कोट कर रहा  हूं – विदेशी माता से पैदा हुआ बेटा कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता। प्रॉब्लम डीएनए का है। अभी हमने चीन को भगाया, हमें दुख होता है जब एक निहायत गैर जिम्मेदार राजनेता कहता है कि हमारे देश के सैनिक चाइनीज सैनिकों से पिट गए।
 
इस पर युथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के गृहमंत्री से मुलाकात और उसके बाद आपत्तिजनक बया। मनोज मुंतशिर जी, कलाकार है कलाकार ही रहिए। बीजेपी के एजेंट मत बनिए। नफरत फैलाकर देश को तोड़ना देशभक्ति नहीं हो सकती। सहला दे रहा हूं सुधर जाइये। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें